Bilaspur: एम्स में महिला पर व्यक्ति ने छूरी से किया हमला

Edited By Kuldeep, Updated: 04 May, 2026 07:12 PM

bilaspur man attacks woman with knife at aiims

एम्स अस्पताल बिलासपुर में अपने बीमार पिता के साथ ठहरी महिला अंजु कुमारी निवासी गांव धाड़त तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर को वार्ड में एक व्यक्ति ने नुकीली वस्तु से वार कर घायल कर दिया।

बिलासपुर (विशाल): एम्स अस्पताल बिलासपुर में अपने बीमार पिता के साथ ठहरी महिला अंजु कुमारी निवासी गांव धाड़त तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर को वार्ड में एक व्यक्ति ने छूरी से वार कर घायल कर दिया। आरोपी व्यक्ति एक अन्य महिला के साथ तीमारदार के रूप में वहां आया था।

अंजू कुमारी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने बिना किसी उकसावे के फल/सब्जी काटने वाली छूरी से उस पर हमला कर दिया तथा उसके पिता पर भी हमला करने का प्रयास किया जबकि उनका आरोपी के साथ कोई पूर्व विवाद नहीं था। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना में केस दर्ज कर लिया गया है व आगामी कार्रवाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!