शाहतलाई में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 2 करोड़ 50 लाख रुपए चढ़ावा चढ़ा

Edited By Kuldeep, Updated: 18 May, 2024 07:30 PM

baba balak nath

बाबा बालक नाथ जी की नगरी में ज्येष्ठ मास के मेले शुरू हो गए हैं। इसके चलते हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा जी की नगरी में पहुंच रहे हैं और खुले दिल से चढ़ावा चढ़ा रहे हैं।

शाहतलाई (मल्होत्रा): बाबा बालक नाथ जी की नगरी में ज्येष्ठ मास के मेले शुरू हो गए हैं। इसके चलते हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा जी की नगरी में पहुंच रहे हैं और खुले दिल से चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। मंदिर न्यास शाहतलाई के अध्यक्ष एस.डी.एम. झंडूता योगराज धीमान व मंदिर प्रभारी इंजीनियर विजय ठाकुर ने बताया कि बाबा जी के मंदिर न्यास तलाई में 14 मार्च से लेकर 17 मई तक श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपए का चढ़ावा चढ़ाया गया है। इसके अलावा कुछ फॉरैन करंसी भी श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में अर्पित की गई है। शनिवार वाले दिन लगभग 20,000 श्रद्धालुओं ने बाबा जी की तपोस्थली के दर्शन किए। एक महीने तक चलने वाले इस महीने के मेलों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा जी की नगरी में बाबा जी के दर्शनों को पहुंचेंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!