बर्फबारी के बाद सैलानियों के लिए अटल टनल व रोहतांग दर्रा बंद

Edited By Vijay, Updated: 17 Nov, 2020 05:47 PM

atal tunnel and rohtang pass closed for tourists

बर्फबारी के बाद प्रशासन ने अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बंद कर दी है। मनाली-केलांग मार्ग पर भी अभी फोर व्हील ड्राइव वाहन ही दौड़ रहे हैं। मनाली की ओर अटल टनल के साऊथ पोर्टल में 10 इंच के लगभग बर्फबारी हुई है। बीआरओ ने मनाली-केलांग मार्ग बहाली...

मनाली (ब्यूरो): बर्फबारी के बाद प्रशासन ने अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बंद कर दी है। मनाली-केलांग मार्ग पर भी अभी फोर व्हील ड्राइव वाहन ही दौड़ रहे हैं। मनाली की ओर अटल टनल के साऊथ पोर्टल में 10 इंच के लगभग बर्फबारी हुई है। बीआरओ ने मनाली-केलांग मार्ग बहाली शुरू कर दी है। खतरे को देखते हुए मनाली पुलिस ने पर्यटकों को सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति दी है। एक-दो दिन मौसम साफ रहने की सूरत में ही हालात सामान्य होने पर पर्यटक अटल टनल सहित शीत मरुस्थल लाहौल घाटी के दीदार कर सकेंगे। लाहौल की चन्द्रा, तिनन व गाहर घाटी भी बर्फ  से ढक गई है।

अटल टनल सहित रोहतांग दर्रा भी बर्फबारी के कारण सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। रोहतांग की ओर पर्यटक कोठी तक ही जा सकते हैं। पर्यटन स्थल सोलंगनाला में भी मार्च के बाद अब जाकर पर्यटकों से रौनक लौटी है। सोलंगनाला सहित फातरु व अंजनी महादेव में भी बर्फबारी हुई है। इन सभी पर्यटन स्थलों में सैलानी बर्फ  की खेलों का आनंद ले रहे हैं। मंदी की मार झेल रहे पर्यटन कारोबारियों को भी बर्फबारी से राहत मिली है। इससे पहले सोलंगनाला की ओर आने वाला हर पर्यटक सोलंगनाला न रुक कर अटल टनल होते हुए लाहौल का रुख कर रहा था लेकिन 2 दिनों से पर्यटन स्थल सोलंगनाला सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बन गया है।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि अटल टनल के दोनों छोर पर भारी बर्फबारी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर सैलानियों के लिए अटल टनल बंद की गई है, जिसे हालात सामान्य होने के बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यटन स्थल सोलंगनाला में भी आधा फुट बर्फबारी हुई है। यहां सैलानी बर्फ  का आनंद ले रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!