हिमाचल में तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद अगले 7 दिन बारिश का अनुमान

Edited By prashant sharma, Updated: 22 Jun, 2021 11:31 AM

after three days of clear weather in himachal rain forecast for the next 7 days

हिमाचल प्रदेश में पिछले 3 दिन मौसम साफ रहा और धूप भी खिली। अब मौसम विभाग ने फिर से बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन तक बारिश की संभावना है।इससे पहले येलो अलर्ट के बीच सोमवार को प्रदेश भर में मौसम मिलाजुला बना रहा।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पिछले 3 दिन मौसम साफ रहा और धूप भी खिली। अब मौसम विभाग ने फिर से बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन तक बारिश की संभावना है।इससे पहले येलो अलर्ट के बीच सोमवार को प्रदेश भर में मौसम मिलाजुला बना रहा। बादल छाए रहने के साथ प्रदेश में हल्की धूप खिली। अधिकतम तापमान में सामान्य से 4 डिग्री की कमी दर्ज हुई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में बारिश होने के आसार जताए हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 23 और 24 जून को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अन्य क्षेत्रों में 27 जून तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मैदानी जिलों में 25 जून से मौसम बिगड़ने के आसार जताए गए हैं। लेह मनाली हाईवे खुला हुआ है। यहां पर लगातार ट्रैफिक जारी है। इसके अलावा काजा मनाली रोड भी यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। वहीं, चंद्रताल के लिए भी रास्ता खोल दिया गया है। हालांकि, दोनों राजमार्गों की हालत दयनीय बनी हुई है। कई जगह लैंडस्लाइड के चलते सड़क काफी खराब है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.0, कांगड़ा में 33.1, सुंदरनगर में 32.8, भुंतर में 32.7, बिलासपुर-सोलन में 30.0, चंबा में 30.8, हमीरपुर में 29.8, नाहन में 29.0, धर्मशाला में 28.2, शिमला में 23.8, कल्पा में 21.6, केलांग में 20.2 और डलहौजी में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!