वैब सीरिज की शूटिंग को मनाली पहुंचीं अभिनेत्री रवीना टंडन

Edited By Vijay, Updated: 13 Nov, 2020 08:17 PM

actress raveena tandon in manali

लीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन वैब सीरीज की शूटिंग के लिए मनाली पहुंच गई हैं। डलहौजी के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग करने के बाद रवीना शुक्रवार को मनाली के बड़ागढ़ रिजॉर्ट पहुंचीं। रिजॉर्ट पहुंचने पर संचालक व घाटी के बागवान नकुल खुल्लर ने उनका पारंपरिक...

मनाली (ब्यूरो): बाॅलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन वैब सीरीज की शूटिंग के लिए मनाली पहुंच गई हैं। डलहौजी के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग करने के बाद रवीना शुक्रवार को मनाली के बड़ागढ़ रिजॉर्ट पहुंचीं। रिजॉर्ट पहुंचने पर संचालक व घाटी के बागवान नकुल खुल्लर ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। आशुतोष भी अपनी टीम के साथ मनाली पहुंच गए हैं। वैब सीरीज की शूटिंग 16 नवम्बर से मनाली के विभिन्न पर्यटन स्थलों सोलंगनाला, कोठी, गुलाबा, नग्गर, रायसन व कसोल में की जाएगी।

बता दें कि रवीना टंडन 14 अक्तूबर को डल्हौजी पहुंचीं थीं तथा तब से वहीं पर शूटिंग में भाग ले रही थीं। स्थानीय कॉ-आर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि रवीना टंडन व आशुतोष मनाली पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि 16 नवम्बर से शूटिंग शुरू की जाएगी जोकि दिसम्बर महीने के आखिरी सप्ताह तक चलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!