रामपुर के पंद्रहबीश में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत-15 घायल

Edited By Vijay, Updated: 09 Dec, 2021 12:22 AM

accident in rampur death of one

उपमंडल रामपुर के पंद्रहबीश क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क मार्ग से नीचे गिर गया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है जबकि 15 घायल लोग हो गए हैं। घायलों को खनेरी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल रामपुर के पंद्रहबीश क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क मार्ग से नीचे गिर गया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है जबकि 15 घायल लोग हो गए हैं। घायलों को खनेरी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। मृतक की पहचान कृष्ण लाल (69) पुत्र उत्तम राम के रूप में हुई है। घायलों में बहादुर सिंह, सूर्यकांत, कृष्ण लाल, श्रवण कुमार, अनूप नेगी, राजा राम, छतर सिंह, पवन सिंह, संदीप, हेमंत सिंह, रोशन लाल, अश्वनी व राजकुमार शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर पंद्रहबीश के जगोरी सड़क मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क मार्ग से नीचे गिर गई। इस गाड़ी में 16 यात्री सफर कर रहे थे। चौकी प्रभारी ज्यूरी देवराज ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही गानवी क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया। डीएसपी रामपुर ओम प्रकाश ने मामले की पुष्टि की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!