ट्रक को टक्कर मार खाई में गिरा टैम्पो, चालक सहित 2 घायल

Edited By Vijay, Updated: 17 Sep, 2020 07:13 PM

accident in bilaspur

चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर गंभरोला के पास एक टैम्पो सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार कर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में टैम्पो चालक व एक अन्य सवार घायल हो गए।

बिलासपुर (प्रकाश): चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर गंभरोला के पास एक टैम्पो सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार कर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में टैम्पो चालक व एक अन्य सवार घायल हो गए। घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टैम्पो चालक बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे टैम्पो को लेकर चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर गंभरोला के पास पहुंचा तो वह टैम्पो पर नियंत्रण नहीं रख पाया और टैम्पो सामने से आ रहे एक ट्रक की साइड से टक्करा कर खाई में जा गिरा।

हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायल टैम्पो चालक नरेंद्र निवासी भिवानी-हरियाणा व अन्य व्यक्ति श्याम नामक व्यक्ति को खाई से निकाल कर सड़क पर पहुंचाया, जहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के बयान पर टैम्पो चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!