देश ने खोया एक और जांबाज, राजकीय सम्मान के साथ अभिषेक राणा पंचतत्व में विलीन(Video)

Edited By Dr.Kumar Ganeshe, Updated: 04 Oct, 2019 05:07 PM

कांगड़ा जिला की ग्राम पंचायत बणी में शुक्रवार को उस समय मातम का माहौल बन गया जब एक 22 साल का नौजवान युवक अभिषेक राणा का पार्थिव देह उसके पैतृक गांव तिरंगे में लपटकर पहुंचा तो क्षेत्र का माहौल गमगीन हो उठा। अभिषेक की अभागी मां को क्या मालूम था कि जिस...

कांगड़ा (रविंद्र): कांगड़ा जिला की ग्राम पंचायत बणी में शुक्रवार को उस समय मातम का माहौल बन गया जब एक 22 साल का नौजवान युवक अभिषेक राणा का पार्थिव देह उसके पैतृक गांव तिरंगे में लपटकर पहुंचा तो क्षेत्र का माहौल गमगीन हो उठा। अभिषेक की अभागी मां को क्या मालूम था कि जिस बेटे का वह पूरे रीति-रिवाजों के साथ जन्मदिन मनाकर घर से ड्यूटी के लिए रुखस्त कर रही है उसी बेटे का एक सप्ताह के पश्चात तिरंगे में लिप्टा शव घर वापिस आ जाएगा। बता दें कि अभिषेक राणा को अंतिम विदाई ब्यास नदी तट पर स्थित कालेश्वर महादेव में दी गई।
PunjabKesari

जानकारी के मुताबिर अभिषेक अभी अविवाहित था और अपने पीछे माता-पिता व एक छोटे भाई को रोते-बिलखते छोड़ गया है। अभिषेक के पिता विरेन्द्र राणा जोकि खुद भी भारतिय सेना में बतौर नायव-सूबेदार तैनात हैं। उसने बाताया कि अभिषेक भारतीय जल सेना (नेवी) के एम.आई.जी.29के. फाईटर एयरक्राफ्ट में बतौर एन.ए.एम.1 मैकेनिकल ट्रैड पर गोवा में तैनात था और कुछ दिन पहले ही घर पर छुट्टी आया था और अभी 27सितम्बर को घर पर उस का जन्मदिन मनाकर 28 सितम्बर को ही अभिषेक की मां ने उसे गोवा ड्यूटी के लिए विदा किया था।
PunjabKesari

अभिषेक के शव के साथ उसकी यूनिट से यहां पंहुचे एए(डव्ल्यू)3 संजय कुमार व एए(डव्ल्यू)3 योगेश यादव ने बताया कि अभिषेक राणा को 2 अक्तूबर शाम करीब 8 बजे सीने में तेज दर्द उठा और उसे यूनिट से आई.एन.एच.एस. जीवन्ती नेवी अस्पताल गोवा ले जाया गया। जहां रात करीब 12 बजे अभिषेक ने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को योल (कांगड़ा) से पंहुचे कैप्टन कैदार सिंह नेगी की अगुवाई में दी। अभिषेक के अन्तिम संस्कार में कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व वाईस चैयर मैन सुरिन्द्र मनकोटिया सहित सैकड़ों लोगों ने नम: आंखों से हिस्सा लिया। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!