बिना वजह घूमने पर जिला में 93 का कटा चालान

Edited By prashant sharma, Updated: 17 May, 2021 11:30 AM

a challan of 93 in the district for no reason

जिला कांगड़ा में कोरोना कर्फ्यू के दौरान निर्धारित समय के बाद बिना वजह वाहन लेकर सड़कों पर घूमने वालों पर भी पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई है। जिला में अभी तक 93 चालान काटे गए हैं जिनसे 67000 रूपए जुर्माना भी वसूल किया गया है।

धर्मशाला (ब्यूरो) : जिला कांगड़ा में कोरोना कर्फ्यू के दौरान निर्धारित समय के बाद बिना वजह वाहन लेकर सड़कों पर घूमने वालों पर भी पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई है। जिला में अभी तक 93 चालान काटे गए हैं जिनसे 67000 रूपए जुर्माना भी वसूल किया गया है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि रविवार को जिला में बिना मास्क के 79 चालान किए गए तथा 48000 रूपए जुर्माना लगाया गया। वहीं, बाजार में नियमों की अवेहलना के चलते 4 चालान तथा 4000 रूपए जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा रविवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान बिना वजह घूमने पर 7 चालान किए गए तथा 7000 रूपए जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नियमों की पालना करवाने के लिए नाके लगाने के अलावा गश्त भी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!