Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Jun, 2026 01:22 PM

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पर एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पर एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मायके गई थी पत्नी
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के थापला की है। मृतक की पहचान दलीप सिंह (42 वर्ष), पुत्र तुला राम निवासी थापला के रूप में हुई है। मृतक के बेटे अजय ने बताया कि घर में वह और उसके पिता दलीप सिंह ही मौजूद थे, जबकि उसकी माता अपने भाई से मिलने मायके गई हुई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को दलीप सिंह सुबह सोकर उठे और शौच के लिए गए। शौच से लौटने के बाद वह सीधे अपने कमरे के भीतर चले गए। कुछ देर बाद जब बेटा अजय किसी काम से पिता के कमरे में गया, तो उसने दलीप सिंह को फंदे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया।
मामला दर्ज
अजय की चीख-पुकार पड़ोसी मौके पर दौड़े। सभी दलीप सिंह को नीचे उतारकर तुरंत इलाज के लिए शिलाई अस्पताल ले गए, लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पारिवारिक इनपुट के अनुसार, मृतक पिछले काफी समय से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) के दौर से गुजर रहा था। इस मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने की है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें