कार से 300 किलोग्राम कटे हुए मुर्गे बरामद, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 28 Jan, 2021 10:55 PM

300 kg chopped chicken recovered from car

पुलिस ने हरियाणा से रामपुर को एक कार में ले जाए जा रहे करीब 300 किलो कटे हुए मुर्गे पकड़े हैं। इस मामले में कार सवार 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन दिनों बर्ड फ्लू के चलते हिमाचल में दूसरे राज्यों से मुर्गे, मुर्गे का मीट व अंडे लाने पर...

सोलन (अमित): पुलिस ने हरियाणा से रामपुर को एक कार में ले जाए जा रहे करीब 300 किलो कटे हुए मुर्गे पकड़े हैं। इस मामले में कार सवार 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन दिनों बर्ड फ्लू के चलते हिमाचल में दूसरे राज्यों से मुर्गे, मुर्गे का मीट व अंडे लाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है, ऐसे में एक कार में छुपाकर ये मुर्गे ले जाए जा रहे थे। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि सपरून पुलिस टीम ने दोहरी दीवार में नाके पर थी। इसी दौरान सुबह के समय एक गाड़ी धर्मपुर की तरफ से आई। पुलिस ने इसे चैकिंग के लिए रोका तो गाड़ी की पिछली सीट पर किसी चीज को ढका हुआ पाया।

पुलिस ने कार में सवार लोगों से पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम सौरभ कुमार निवासी अम्बाला व अगली सीट पर बैठे व्यक्ति ने मौंटी सोनकर निवासी अम्बाला कैंट बताया। इन दोनों से जब पिछली सीट पर रखे सामान के बारे में पूछा गया तो दोनों ने जानकारी दी कि इसमें मुर्गे हैं। गाड़ी को चैक करने पर गाड़ी में पिछली सीट पर रखे 4 सफेद प्लास्टिक के कट्टों व गाड़ी की डिक्की में 6 प्लास्टिक के कट्टों में कटे हुए मुर्गे मिले जोकि करीब 300 किलोग्राम निकले। पुलिस ने सरकार द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना करने पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!