बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत; परिवार में पसरा मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Oct, 2026 11:59 AM

30 year old man dies after falling from a tractor in bilaspur

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पर ट्रैक्टर से नीचे गिर जाने के कारण एक प्रवासी मजदूर की जान चली गई। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पर ट्रैक्टर से नीचे गिर जाने के कारण एक प्रवासी मजदूर की जान चली गई। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के घुमारवीं बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के सामने हुआ। मृतक की पहचान नंद किशोर (30) निवासी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह कंदरौर में रहकर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि ठेकेदार के पास लैंटर डालने के बाद नंद किशोर अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने कमरे में लौट रहा था, तभी पंजाब नेशनल बैंक के सामने अचानक नंद किशोर ट्रैक्टर से सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे  मृत घोषित कर दिया।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!