Una: गगरेट पुलिस ने बाइक सवारों से पकड़ी नशे की खेप, हमीरपुर व कांगड़ा के 3 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2024 01:04 PM

3 youth arrested with heroin in gagret

ऊना जिला के गगरेट पुलिस थाना के अंतर्गत नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाइक सवार 3 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है जाेकि हमीरपुर व कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं।

गगरेट (बृज): ऊना जिला के गगरेट पुलिस थाना के अंतर्गत नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाइक सवार 3 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है जाेकि हमीरपुर व कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस जब गश्त पर मौजूद थी तो इस दौरान इच्छाधारी मंदिर गगरेट के पास पंजाब की तरफ से बाइक पर आ रहे 3 युवकों को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर तीनों युवक घबरा गए। जब शक के आधार पर इनकी तलाशी ली तो इनके कब्जे से 4.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया, वहीं तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की पहचान विशाल शर्मा पुत्र सुरेन्द्र कुमार, अंकित शर्मा पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी गांव चुनान, डाकघर जलाड़ी, तहसील नादौन व जिला हमीरपुर और रोहित कुमार पुत्र गणेश कुमार निवासी गांव बघेरे, डाकघर भडोली, तहसील ज्वालामुखी व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। डीएसपी अम्ब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!