कांगड़ा में ग्यातो मोनैस्ट्री के 22 भिक्षुओं सहित 26 कोरोना पॉजिटिव

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2021 07:59 PM

26 new cases of corona in kangra

जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती सिद्धबाड़ी की हॉटस्पॉट बनी ग्यातो मोनैस्ट्री में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 4 दिनों से इस मोनैस्ट्री में बौद्ध भिक्षु कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। रविवार को भी इस मोनैस्ट्री के 22 व्यक्ति...

धर्मशाला (तनुज): जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती सिद्धबाड़ी की हॉटस्पॉट बनी ग्यातो मोनैस्ट्री में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 4 दिनों से इस मोनैस्ट्री में बौद्ध भिक्षु कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। रविवार को भी इस मोनैस्ट्री के 22 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला कांगड़ा में रविवार को 26 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इन मामलों के साथ ही जिला कांगड़ा में एक्टिव मामले 116 पहुंच गए हैं। जिला में एक्टिव मामलों में आधे मामले केवल सिद्धबाड़ी स्थित मोनेस्ट्री के ही हैं। वहीं इस मोनेस्ट्री में पूरी एहतियात बरतते हुए संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों की सूची तैयार कर उनके भी सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि रविवार को जिला कांगड़ा में 26 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें से 22 मामले सिद्धबाड़ी स्थित ग्यातो मोनेस्ट्री के हैं जिनमें 15 से लेकर 86 वर्ष तक के व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा डाडासिबा का 34 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के बल्ह की 74 वर्षीय महिला, धर्मशाला की 43 वर्षीय महिला तथा आर्मी स्कूल की 33 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला कांगड़ा में अभी तक कुल 8457 मामले सामने आए, जिनमें से 8132 ठीक हुए तथा 207 की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, वर्तमान में 116 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीज जिला में हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!