Edited By Jyoti M, Updated: 29 Apr, 2026 04:21 PM

पुलिस चौकी घट्टा (चौंतडा) के तहत सुक्का बाग में दुर्घटनाग्रस्त कार से शराब का जखीरा बरामद किया गया है जबकि चालक फरार है। पुलिस चौकी घट्टा के प्रभारी अपनी टीम सहित जब सुक्का बाग पुली के पास पहुंचे तो देखा कि जोगिंद्रनगर की तरफ से आ रही एक कार...
जोगिंद्रनगर, (विनोद): पुलिस चौकी घट्टा (चौंतडा) के तहत सुक्का बाग में दुर्घटनाग्रस्त कार से शराब का जखीरा बरामद किया गया है जबकि चालक फरार है। पुलिस चौकी घट्टा के प्रभारी अपनी टीम सहित जब सुक्का बाग पुली के पास पहुंचे तो देखा कि जोगिंद्रनगर की तरफ से आ रही एक कार सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराई हुई थी। वाहन के शीशे टूटे हुए थे तथा चालक मौके से फरार हो चुका था।
पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें 6 पेटियां रॉयल स्टैग, 2 पेटियां एम.सी. डॉवल्स, 11 पेटियां ऊना नंबर-1 देसी शराब, 4 पेटियां बीयर बरामद की गई। जोगिंद्रनगर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शराब जब्त कर ली है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।