पांवटा साहिब-शिलाई NH पर 2 बाइकों में टक्कर, युवक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 09 Jun, 2021 09:33 PM

2 bikes collide on nh death of youth

पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे पर नारीवाला के पास 2 बाइकें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि देर रात रवि पांडे निवासी राजबन बाइक पर पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था।

पांवटा साहिब (संजय): पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे पर नारीवाला के पास 2 बाइकें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि देर रात रवि पांडे निवासी राजबन बाइक पर पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पांवटा साहिब की तरफ से किशन कुमार भी बाइक पर आ रहा था। नारीवाला के पास सड़क के बीचोंबीच दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया, जहां चिकित्सकों ने रवि पांडे को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे युवक का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!