Himachal: बेसहारा पशु से टकराकर घर के आंगन में गिरी बाइक, बुझ गए 2 परिवारों के चिराग

Edited By Vijay, Updated: 16 Jul, 2026 12:13 PM

bike collided with animal and fell into the house courtyard

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय के ढालपुर इलाके में एक बेसहारा पशु की वजह से हुए सड़क हादसे ने दो हंसते-खेलते नौजवानों की जान ले ली है।

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय के ढालपुर इलाके में एक बेसहारा पशु की वजह से हुए सड़क हादसे ने दो हंसते-खेलते नौजवानों की जान ले ली है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान मन्नत सूद निवासी जल्लूग्रां और ईशान निवासी जरी के रूप में हुई है।

स्थानीय निवासी रूप सिंह और श्याम लाल ने बताया कि यह घटना 14-15 जुलाई की रात करीब 2 बजे की है। दोनों युवक अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक एक बेसहारा पशु उनकी बाइक के सामने आ गया, जिससे टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई और लुढ़कते हुए सीधे रूप सिंह और श्याम लाल के घर के आंगन में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए।

हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत बाहर भागे और पुलिस व 108 एंबुलैंस को फोन किया। मौके पर पहुंची एंबुलैंस के जरिए दोनों घायल युवकों को तुरंत कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया, लेकिन इस दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। कुल्लू के एएसपी संजीव चौहान ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!