शर्मनाक! 19 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ व मारपीट, 3 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Aug, 2026 02:28 PM

19 year old student molested and beaten in una

Una News : जिला ऊना के पुलिस थाना अम्ब के तहत एक गांव की 19 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। छात्रा बी. फार्मेसी की पढ़ाई कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि कालेज से छुट्टी के बाद तीन युवक अक्सर कालेज गेट के बाहर उस पर कथित रूप से फब्तियां कसते थे। शिकायत के अनुसार, 14 अगस्त को शाम जब वह कालेज गेट के बाहर बस का इंतजार कर रही थी तभी तीनों युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि इनमें से एक युवक ने छात्रा को थप्पड़ मारे और मारपीट शुरू कर दी और तीनों युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते छात्रा ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता का अस्पताल में मैडीकल करवाया गया है। पुलिस द्वारा आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 
Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!