सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने पर फूंका केजरीवाल का पुतला

Edited By Updated: 06 Oct, 2016 12:33 AM

surjical strike arvind kejriwal effgiy burn

जिलाभर में आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सर्जिकल स्ट्राइक के संबंध में सबूत मांगने के बयान की निंदा की गई।

हमीरपुर/नादौन: जिलाभर में आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सर्जिकल स्ट्राइक के संबंध में सबूत मांगने के बयान की निंदा की गई। कलंझड़ी देवी कस्बे में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार, राजकुमार, रमेश मियां, सुशील राणा, नीरज, बंटी व कश्मीर सिंह सहित अन्य ने केजरीवाल का पुतला फूंका। व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि केजरीवाल पर देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज किया जाए।


उन्होंने कहा कि पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक में घुसकर सेना को आतंकवादियों पर कार्रवाई करने की छूट दी, जिससे दर्जनों आतंकवादी मारे गए, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री इस प्रक्रिया को भी राजनीति से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अब हिन्दुस्तान में रहने का कोई हक नहीं है वह पाकिस्तान चले जाएं। उधर, जिला भाजपा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद ठाकुर ने भी केजरीवाल के बयान की ङ्क्षनदा की है। उन्होंने भी केजरीवाल पर देशद्रोह का मुकद्दमा चलाने की मांग केंद्र सरकार से की है।

उधर नादौन के इंद्रपाल चौक पर भाजपा द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध प्रचार करने पर दिल्ली के सीएम व आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता संजय निरुपम व दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी रमणीक परमार व भाजपा नेताओं भाजपा मंडलाध्यक्ष भवानी सिंह, सुरेंद्र छिंदा, अजय परमार, आशु मंडयाल, मंजीत ठाकुर, जगमोहन, अमित शर्मा, राजीव, रवि बादल व अंकित शर्मा आदि ने सैन्य कार्रवाई पर अविश्वास जताने पर इन नेताओं का पुतला फूंका। प्रदेश मीडिया प्रभारी रमणीक परमार ने कहा कि देश की सेना का अपमान कतई सहन नहीं किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!