Edited By Vatika, Updated: 23 Sep, 2026 08:37 AM

सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड
लुधियाना(विक्की) : सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपने विषय के अनुसार सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम डाऊनलोड कर सकते हैं।
सी.बी.एस.ई. द्वारा जारी सैंपल पेपर्स से विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा के क्वैश्चन पेपर का फॉर्मेट, सवालों की वैरायटी और सैक्शन वाइज स्ट्रक्चर समझने में मदद मिलेगी। मार्किंग स्कीम के जरिए विद्यार्थी यह जान सकेंगे कि बोर्ड द्वारा कॉपियों की चैकिंग के दौरान किस तरह अंक दिए जाते हैं और उत्तर लिखने की सही तकनीक क्या होनी चाहिए। इससे विद्यार्थी समय रहते अपनी तैयारी की कमियों को दूर कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा दोनों कक्षाओं के लिए डिटेल्ड टाइम टेबल अक्तूबर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। पिछले वर्ष भी सी.बी.एस.ई. ने 30 अक्तूबर को परीक्षा का शैड्यूल जारी किया था। सी.बी.एस.ई. ने यह स्पष्ट किया है कि वर्तमान सत्र के लिए असैस्मेंट स्कीम और पासिंग क्राइटेरिया में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।
वैवसाइट से ऐसे डाऊनलोड करें सैंपल पेपर्स
विद्यार्थी सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर जाएं। होमपेज पर सत्र 2026-27 के 10वीं और 12वीं सैंपल क्वैश्चन पेपर्स के लिंक को खोलें। इसके बाद अपनी कक्षा और संबंधित विषय का चयन कर सैंपल पेपर व मार्किंग स्कीम की फाइल डाऊनलोड करके अभ्यास शुरू कर सकते हैं।