Edited By Sahil Kumar, Updated: 13 May, 2026 03:39 PM

रैहन-1 और रैहन-2 पंचायतों में BDC सदस्य पद के चुनाव को लेकर माहौल गर्म होता जा रहा है। इसी बीच समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए पहचानी जाने वाली प्रेम लता ने अपनी उम्मीदवारी के साथ विकास, सेवा और सम्मान को चुनावी एजेंडा बनाया है। “आपका विश्वास,...
रैहनः रैहन-1 और रैहन-2 पंचायतों में BDC सदस्य पद के चुनाव को लेकर माहौल गर्म होता जा रहा है। इसी बीच समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए पहचानी जाने वाली प्रेम लता ने अपनी उम्मीदवारी के साथ विकास, सेवा और सम्मान को चुनावी एजेंडा बनाया है। “आपका विश्वास, हमारा प्रयास” के संदेश के साथ मैदान में उतरीं प्रेम लता जी गांवों के समग्र विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं को बेहतर अवसर देने का संकल्प लेकर जनता के बीच पहुंच रही हैं।
अपने प्रचार अभियान में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, महिला सुरक्षा और खेल सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उनका कहना है कि पंचायतों में विकास की रोशनी हर घर तक पहुंचाना और गांवों को खुशहाली की नई पहचान देना उनका मुख्य उद्देश्य है। प्रेम लता जी ने कहा, “मैं राजनीति नहीं, सेवा का संकल्प लेकर आई हूं। जनता के विश्वास और सहयोग से गांव के विकास को नई गति देंगे।”
स्थानीय लोगों के बीच उनकी सरल छवि और सामाजिक जुड़ाव को लेकर सकारात्मक चर्चा देखने को मिल रही है। चुनावी मैदान में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता विकास और सेवा के इस वादे पर कितना भरोसा जताती है।