3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, भेड़-बकरियां चराने गए युवक की खाई में गिरने से मौत; परिवार में पसरा मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Aug, 2026 01:30 PM

youth grazing sheep and goats dies after falling into a gorge

Chamba News : जिला चंबा की सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत खड़जोता के अंतर्गत लडेर मोड़े के पास भेड़-बकरियां चरा रहे एक युवक की ढांक में गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान किशन चंद, पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव लडेर के रूप में हुई है।

Chamba News : जिला चंबा की सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत खड़जोता के अंतर्गत लडेर मोड़े के पास भेड़-बकरियां चरा रहे एक युवक की ढांक में गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान किशन चंद, पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव लडेर के रूप में हुई है।

भेड़-बकरियों को चराने गया था किशन

जानकारी के अनुसार, शनिवार को किशन चंद अपनी भेड़-बकरियों को चराने गया था। इसी दौरान लडेर मोड़ के निकट अचानक पैर फिसलने से वह लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पास ही मवेशी चरा रही एक महिला ने उसे खाई में गिरते देखा और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घान के र घायल को कड़ी मशक्कत बाद खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया। परिजन उसे निजी वाहन में उपचार के लिए सिविल अस्पताल किहार से जा रहे थे कि रास्ते में 108 एंबुलेंस मिल गई। घायल को एंबुलेंस के माध्यम से किहार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

घटना की सूचना मिलते ही किहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियूर भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। किशन चंद अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और 3 बच्चों को छोड़ गए हैं। चूंकि घटनास्थल तीसा थाना क्षेत्र में पड़ता है, इसलिए किहार पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई के लिए तीसा थाना को भेज दिया है। राम खाड़‌जोता पंचायत के प्रधान सुनी ठाकुर ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग की है। नायब तहसीलदार सलूणी डी.सी. राणा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 25,000 रुपए की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। किहार थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!