कुल्लू के गदौरी में फंदे पर झूला गोरखपुर का युवक, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 04 Aug, 2020 10:14 PM

youth committed suicide

कुल्लू जिला के गदौरी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह के समय जब लोगों ने युवक को फंदे से लटकते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए मौके पर पहुंची तथा युवक को फंदे से उतार कर अस्पताल...

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): कुल्लू जिला के गदौरी में एक युवक  ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह के समय जब लोगों ने युवक को फंदे से लटकते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए मौके पर पहुंची तथा युवक को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को शवगृह में रखा है तथा मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर पूरे प्रकरण की फोटोग्राफी की गई है तथा बारीकी से निरीक्षण किया गया।

जानकारी के अनुसार अभदेश शर्मा व अमित कुमार दोनों पुत्र लवकुश गांव बहेराडीही, डाकघर मैनाबागर, जिला गोरखपुर शेर सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। कमरे के बाहर खिड़की के साथ ही छत के सरिए के कुंडे से रस्सी से अमित ने रात के वक्त फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए।  गोरखपुर से उसके परिजनों के कुल्लू पहुंचने का पुलिस को इंतजार है। एसपी गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि की है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!