Chamba: चेन्नई से बरामद नाबालिगा को धमकाने का मामला, निलंबित पुलिस कर्मियों पर बिठाई विभागीय जांच

Edited By Kuldeep, Updated: 28 May, 2026 09:50 PM

chamba suspended police personnel investigation

चुराह क्षेत्र की नाबालिगा को चेन्नई से बरामद करने के बाद धमकाने के आरोप में निलंबित चारों पुलिस कर्मियों के खिलाफ पुलिस ने विभागीय जांच बिठा दी है। विभागीय जांच के आदेश के बाद पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

चम्बा (काकू): चुराह क्षेत्र की नाबालिगा को चेन्नई से बरामद करने के बाद धमकाने के आरोप में निलंबित चारों पुलिस कर्मियों के खिलाफ पुलिस ने विभागीय जांच बिठा दी है। विभागीय जांच के आदेश के बाद पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। पुलिस विभाग अब इस पूरे ऑप्रेशन की शुरूआत से लेकर नाबालिग को चम्बा वापस लाने तक की प्रक्रिया की विस्तार से जांच करेगा। जांच में यह देखा जाएगा कि आखिर किस स्तर पर कानूनी प्रक्रिया में चूक हुई और क्या नाबालिग से पूछताछ तथा बयान दर्ज करने के दौरान निर्धारित नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

नाबालिग लड़की और उसके परिजन ने महिला थाना टीम के व्यवहार को लेकर गंभीर शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं। आरोप है कि बरामदगी के बाद नाबालिग को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया तथा उसके बयान को प्रभावित करने की कोशिश भी हुई। इसके अलावा जांच और दस्तावेजी प्रक्रिया में भी अनियमितताएं बरतने के आरोप सामने आए हैं। शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद प्रारंभिक जांच शुरू की गई, जिसमें कुछ बिंदुओं पर गंभीर खामियां पाए जाने की बात कही जा रही है।

इसी के आधार पर विभाग ने महिला थाना की टीम में शामिल एक सब इंस्पैक्टर, एक हैड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सभी पुलिसकर्मियों का मुख्यालय फिलहाल पुलिस लाइन चम्बा निर्धारित किया गया है। उधर, मामले में गिरफ्तार आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि नाबालिग को किन परिस्थितियों में चेन्नई ले जाया गया और इस पूरे घटनाक्रम में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। साथ ही पुलिस मोबाइल रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी का कहना है कि निलंबित पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नाबालिगा को अगवा करने के आरोपी युवक को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!