Kullu: भलान में अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, जानें पुलिस ने कैसे पकड़ा आरोपी

Edited By Vijay, Updated: 28 Jul, 2024 12:42 PM

youth arrested with opium

कुल्लू जिला में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई के दौरान नशीले पदार्थों के साथ कई तस्कर पकड़े जा रहे हैं। ताजा मामले में सैंज पुलिस थाना की टीम ने एक युवक को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

कुल्लू (संजीव जैन): कुल्लू जिला में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई के दौरान नशीले पदार्थों के साथ कई तस्कर पकड़े जा रहे हैं। ताजा मामले में सैंज पुलिस थाना की टीम ने एक युवक को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता गश्त के दौरान मिली है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जब भलान में गश्त कर रही थी तो इस दौरान शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 273 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी युवक की पहचान छापे राम (35) पुत्र पैने राम निवासी गांव जौली के रूप में की गई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सैंज में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुल्लू के एसपी ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!