मंडी में चरस की खेप के साथ 23 साल का युवक गिरफ्तार, आरोपी का नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

Edited By Vijay, Updated: 04 Apr, 2026 03:07 PM

youth arrested with hashish

हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडी जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

मंडी (रजनीश): हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडी जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिला की औट थाना पुलिस ने थलौट क्षेत्र में नाकेबंदी और गश्त के दौरान एक 23 वर्षीय युवक को करीब 966 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को औट थाना पुलिस की एक टीम औट टनल के समीप थलौट क्षेत्र में रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान टीम की नजर एक युवक पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। पुलिस ने जब युवक को रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 966 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान विक्की उर्फ महाकाल के रूप में हुई है। महाकाल नाम वाले युवक का ऐसा काम देखकर हर कोई हैरान है। महज 23 साल की उम्र में यह युवक चरस की इतनी बड़ी खेप लेकर जा रहा था, लेकिन मंडी पुलिस की पैनी नजरों से यह शातिर तस्कर बच नहीं पाया।

इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिलते ही पुलिस ने आरोपी को तुरंत मौके पर ही हिरासत में ले लिया। औट पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है, ताकि उसे रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा सके।

मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरैंस की नीति अपनाई जा रही है और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से खरीद कर लाया था और इसे आगे किस जगह या किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय नशे के अन्य तस्करों का भी पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!