Edited By Swati Sharma, Updated: 09 May, 2026 01:16 PM

Mandi Crime News : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर जमीन नाम न करने पर एक बेटे ने अपने पिता को डंडे से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं,...
Mandi Crime News : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर जमीन नाम न करने पर एक बेटे ने अपने पिता को डंडे से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने पिता की शिकायत पर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के बीएसएल कालोनी पुलिस थाना के तहत संगौढ़ गांव की है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित मस्तराम ने बताया कि वह गांव में आयोजित एक मुंडन समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनका बेटा दुनी चंद अचानक वहां पहुंचा और आंगन में पड़े डंडे से उन पर हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मस्तराम को बेटे के चंगुल से छुड़ाया। हमले में मस्तराम के बाएं हाथ की उंगलियों, चेहरे, पीठ और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, मस्तराम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी दुनी चंद (मस्तराम की पहली पत्नी का बेटा) लंबे समय से पिता से जमीन में हिस्सा मांग रहा था। इसके अलावा नई कार को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मांगें पूरी न होने से नाराज होकर उसने कथित तौर पर यह हमला किया।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें