मंडी के ITI चौक पर खौफनाक हादसा, रेलिंग तोड़कर खड्ड में गिरी बाइक, जानें कैसे बची चालक की जान

Edited By Vijay, Updated: 15 May, 2026 10:24 PM

bike crashes through railing and plunges into gorge

मंडी शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार आईटीआई चौक पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। शुक्रवार दोपहर करीब पौने 3 बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग और एंगल तोड़ते हुए सीधे सुकेती खड्ड में जा गिरी।

मंडी (रजनीश): मंडी शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार आईटीआई चौक पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। शुक्रवार दोपहर करीब पौने 3 बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग और एंगल तोड़ते हुए सीधे सुकेती खड्ड में जा गिरी। हालांकि, इस भयानक हादसे में गनीमत यह रही कि 19 वर्षीय बाइक चालक की जान बाल-बाल बच गई।

जानकारी के अनुसार बाइक चालक की पहचान 19 वर्षीय लीलाधर पुत्र पूर्ण चंद, निवासी गांव गनौड़, तहसील बालीचौकी के रूप में हुई है। घटना के वक्त लीलाधर बस स्टैंड की ओर से बाजार की तरफ जा रहा था। आईटीआई चौक के पास पहुंचते ही वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इस दौरान बाइक रेलिंग तोड़कर खड्ड में जा गिरी, लेकिन चमत्कारिक रूप से लीलाधर नीचे गिरने की बजाय हवा में लोहे के एंगल के सहारे लटक गया। युवक को हवा में लटका देख वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उसे सुरक्षित ऊपर खींच लिया। इसके बाद, समय न गंवाते हुए उसे एक थ्री-व्हीलर के जरिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया।

जोनल अस्पताल मंडी में युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में लीलाधर को चोटें जरूर आई हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में बाइक चालक लीलाधर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!