पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, नशे की खेप के साथ दबोचा युवक

Edited By Vijay, Updated: 20 Feb, 2020 05:28 PM

youth arresed with hashish

हिमाचल प्रदेश में नशे के खात्मे को लेकर सरकार और पुलिस विभाग पूरी से तरह सतर्क हैं। नशे के सौदागरों को पुलिस लगातार पकडऩे में सफलता हासिल कर रही है। ताजा मामले में मंडी जिला की बल्ह पुलिस टीम द्वारा एक 32 वर्षीय युवक को 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): हिमाचल प्रदेश में नशे के खात्मे को लेकर सरकार और पुलिस विभाग पूरी से तरह सतर्क हैं। नशे के सौदागरों को पुलिस लगातार पकडऩे में सफलता हासिल कर रही है। ताजा मामले में मंडी जिला की बल्ह पुलिस टीम द्वारा एक 32 वर्षीय युवक को 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार बल्ह पुलिस थाना की टीम ने आरोपी रामलाल उर्फ संजू पुत्र तारा चंद गांव सेरी, डाकघर चुनाहन, तहसील बल्ह, जिला मंडी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!