Bilaspur: बागछाल पुल के नीचे मिला महिला का शव

Edited By Kuldeep, Updated: 07 May, 2026 09:26 PM

woman s body found under bagchhal bridge

झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलवाड़ के अंतर्गत बागछाल पुल के नीचे वीरवार को एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

शाहतलाई  (हिमल) : झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलवाड़ के अंतर्गत बागछाल पुल के नीचे वीरवार को एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे पानी में एक शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना तलाई को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से महिला के शव को पानी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि शव काफी समय तक पानी में रहने के कारण फूल चुका है, जिसके चलते अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से लापता महिलाओं के रिकॉर्ड खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि मृतका की पहचान सुनिश्चित की जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना तलाई की टीम मौके पर मौजूद है तथा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!