Edited By Vijay, Updated: 26 Aug, 2022 06:35 PM

कुल्लू जिले के अंतर्गत आते भुंतर में पुराने पुल से शुक्रवार को अज्ञात महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। उक्त घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसर महिला को नदी में छलांग लगाते हुए स्थानीय लोगों ने देख लिया
कुल्लू (संजीव जैन): कुल्लू जिले के अंतर्गत आते भुंतर में पुराने पुल से शुक्रवार को अज्ञात महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। उक्त घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसर महिला को नदी में छलांग लगाते हुए स्थानीय लोगों ने देख लिया, जिस पर युवकों द्वारा उसको बचाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक वह काफी आगे बह चुकी थी और देखते ही देखते नदी के तेज बहाब में लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भुंतर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। महिला कहां की रहने वाली है और उसने नदी में छलांग क्यों लगाई, पुलिस इसके बारे में छानबीन कर रही हैl एसएसपी गुरदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here