Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Aug, 2026 04:46 PM

Chamba News : जिला चंबा के भटियात क्षेत्र की नैनीखाडू पंचायत के गांव धर्मोड में एक महिला की सांप द्वारा डसने से मौत हो गई। महिला की पहचान सावित्री देवी (65) पत्नी गांधी राम के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, सावित्री देवी मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर...
Chamba News : जिला चंबा के भटियात क्षेत्र की नैनीखाडू पंचायत के गांव धर्मोड में एक महिला की सांप द्वारा डसने से मौत हो गई। महिला की पहचान सावित्री देवी (65) पत्नी गांधी राम के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सावित्री देवी मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर अपना गुजर बसर कर रही थी। बताया जा रहा है कि वीरवार को मनरेगा के कार्य में न जाकर सुबह के समय अपनी गाय के लिए घास लेने जंगल में गई हुई थी। इस दौरान दोपहर करीब 11 बजे घास के अंदर छुपे हुए जहरीले सांप ने सावित्री देवी को डस लिया।
ग्रामीणों ने आनन फानन में महिला को किसी निजी वाहन में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया। जहां उनका उपचार शुरू तो किया, लेकिन कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें