स्कूल से छुट्टी होने के बाद कार में घर लौट रहे दादा और पोती-पोता, अचानक हो गया ये हादसा

Edited By Vijay, Updated: 28 Jan, 2020 09:33 PM

when the car fell from main road to link road

सुरंगानी से लगभग 4 किलोमीटर दूर सुरंगानी-चम्बा मार्ग पर शैली नामक मोड़ पर मंगलवार को दोपहर बाद लगभग पौने 3 बजे एक कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो बच्चों सहित एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब ग्राम पंचायत मंजीर के...

सुरंगानी (ब्यूरो): सुरंगानी से लगभग 4 किलोमीटर दूर सुरंगानी-चम्बा मार्ग पर शैली नामक मोड़ पर मंगलवार को दोपहर बाद लगभग पौने 3 बजे एक कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो बच्चों सहित एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब ग्राम पंचायत मंजीर के गांव जूसब निवासी तेज सिंह ठाकुर अपने पोते शुभम ठाकुर व पोती आराध्या ठाकुर को स्कूल से छुट्टी होने के बाद कार में घर लौट रहा था।

इस दौरान अचानक शैली मोड़ पर कार मुख्य मार्ग से लुढ़क कर सम्पर्क मार्ग में जा गिरी। कार चालक तेज सिंह ने बताया कि गाड़ी के सड़क से नीचे उतरते ही गाड़ी के एयर बैग खुल गए जिससे उनका पोते शुभव व पोती अराध्या बाल-बाल बच गए। कार में सवार 2 मासूम बच्चों सहित कार चालक को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने घायलों को एनएचपीसी के अस्पताल सुरंगानी में पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!