Edited By prashant sharma, Updated: 29 Jul, 2021 12:45 PM

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सरकारी आवास में बन रही गौशाला की दीवार आज सुबह के वक्त अचानक गिर गई है। जिसके चलते साथ लगते तीन निजी मकानों को ख़तरा उत्पन्न हो गया है। मलबे ने इन इमारतों को काफी नुकसान पहुंचाया है।
शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सरकारी आवास में बन रही गौशाला की दीवार आज सुबह के वक्त अचानक गिर गई है। जिसके चलते साथ लगते तीन निजी मकानों को ख़तरा उत्पन्न हो गया है। मलबे ने इन इमारतों को काफी नुकसान पहुंचाया है। जिसकी वजह से इन इमारतों को खाली करवा लिया गया है। 10 परिवारों को सरकारी सर्किट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है।
मौके पर पहुंचे एसडीएम अर्बन मनजीत शर्मा ने बताया कि आज सुबह 5 बजे डंगा धंसने से साथ लगते घरों को खतरा पैदा हो गया था, इसी के चलते यहां से उन्हें शिफ्ट किया गया है। इन परिवारों के रहने की व्यवस्था सर्किट हाउस में की गई है। स्थानीय निवासी अरविंद कुकरेजा ने कहा कि आज सुबह पांच बजे ये दीवार गिरी है। इसके बाद सभी लोग सीएम आवास गए वहां पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ साधना ठाकुर से मिले। जिन्होंने मलबे को जल्द हटाने के आदेश जारी कर दिए है। ओक ओवर में लंबे समय से निर्माण कार्य चल रहा है। जिसको लेकर साथ लगती इमारतों के लोग पहले भी आपत्ति जाहिर कर चुके है।