विजीलैंस ने CMO ऑफिस के सीनियर असिस्टेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू(Video)

Edited By kirti, Updated: 06 Nov, 2018 11:38 AM

क्लिनिक की रिन्यूवल देने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत के साथ सीएमओ ऑफिस के सीनियर असिस्टेंट को विजीलैंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने सीनियर असिस्टेंट को उस समय गिरफ्तार किया जब अस्पताल की पार्किंग में कार में बैठकर रिश्वत ले रहा...

ऊना (विशाल): क्लिनिक की रिन्यूवल देने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत के साथ सीएमओ ऑफिस के सीनियर असिस्टेंट को विजीलैंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने सीनियर असिस्टेंट को उस समय गिरफ्तार किया जब अस्पताल की पार्किंग में कार में बैठकर रिश्वत ले रहा था। टीम को देखकर आरोपी हड़बड़ाहट में आ गया और अपने हाथ धोने लगा।  
 PunjabKesari
विजीलैंस के एएसपी सागर चन्द्र की अगुवाई में टीम ने सारी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी देते हुए एएसपी सागर चन्द्र ने बताया कि एक व्यक्ति ने क्लिनिक रिन्यूवल के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया और ऑनलाइन फीस भी जमा करवा दी थी। उसकी हार्ड कॉपी सीएमओ ऑफिस से स्टैम्प एवं साइन होने के बाद क्लिनिक धारक को दी जानी थी। इसी कॉपी की एवज में 60 हजार रुपए की मांग की गई और पहली किश्त के रूप में 50 हजार लिए और विजीलैंस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!