धुंधी में हिमस्खलन की चपेट में आया वाहन, बाल-बाल बचे सवार

Edited By Vijay, Updated: 22 Mar, 2022 06:31 PM

vehicle hit by avalanche narrowly left rider

अटल टनल मार्ग पर धुंधी के समीप मंगलवार सुबह हुए हिमस्खलन की चपेट में एक वाहन आ गया। वाहन (एचपी 33सी-2580) टनल की ओर से मनाली आ रहा था कि अचानक पहाड़ी में हिमस्खलन हुआ। वाहन में बैठे सभी 5 लोगों को पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया है जोकि मंडी जिला के...

मनाली (ब्यूरो): अटल टनल मार्ग पर धुंधी के समीप मंगलवार सुबह हुए हिमस्खलन की चपेट में एक वाहन आ गया। वाहन (एचपी 33सी-2580) टनल की ओर से मनाली आ रहा था कि अचानक पहाड़ी में हिमस्खलन हुआ। वाहन में बैठे सभी 5 लोगों को पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया है जोकि मंडी जिला के रहने वाले हैं और मनाली घूमने आए थे। अटल टनल के समीप हुए इस हिमस्खलन से मार्ग 4 घंटे अवरुद्ध रहा। सुबह 11 बजे हुए हिमस्खलन से लाहौल की ओर जा रहे वाहनों के पहिये थम गए। पता चलते ही बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची और सड़क बहाली शुरू की। बीआरओ ने 4 घंटे के भीतर सड़क को बहाल किया। 
PunjabKesari, Avalanche Image

मनाली थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है, वहीं वाहन को आंशिक रूप से नुक्सान हुआ है। मनाली-लेह मार्ग बहाली ने भी गति पकड़ ली है। दारचा से बारालाचा की ओर बढ़ी बीआरओ दीपक परियोजना की टीम जिंगजिंगबार के पार निकल गई है। दूसरी टीम सरचू में बारालाचा की ओर कूच कर गई है और सरचू से बारालाचा की ओर 8 किलोमीटर आगे पहुंच गई है। बीआरओ की मानें तो मनाली-सरचू मार्ग अप्रैल पहले सप्ताह तक बहाल कर लिया जाएगा। दूसरी ओर सड़क बहाल करते हुए लेह से भी हिमांक परियोजना की टीम सरचू की ओर बढ़ रही है। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने कहा कि मनाली से दारचा तक जगह-जगह हिमस्खलन हो रहे हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!