दुकान के बाहर खड़े लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, बाप-बेटे की हालत गंभीर

Edited By Vijay, Updated: 21 Jul, 2019 11:13 PM

unknown vehicle aconite

पुलिस स्टेशन शाहपुर के अंतर्गत देर शाम शाहपुर के डोहब में एक अज्ञात वाहन 3 लोगों को कुचल कर भाग गया। थाना प्रभारी शाहपुर हेमराज ने बताया कि देर शाम सूचना मिलने पर पुलिस जांच अधिकारी को शाहपुर अस्पताल व डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा भेज...

कांगड़ा (कालड़ा): पुलिस स्टेशन शाहपुर के अंतर्गत देर शाम शाहपुर के डोहब में एक अज्ञात वाहन 3 लोगों को कुचल कर भाग गया। थाना प्रभारी शाहपुर हेमराज ने बताया कि देर शाम सूचना मिलने पर पुलिस जांच अधिकारी को शाहपुर अस्पताल व डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में बाप-बेटा व एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से तुरंत शाहपुर अस्पताल लाया गया, जहां बाप-बेटा की गम्भीर हालत को देखते हुए टांडा रैफर कर दिया है जबकि एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।

तेज राफ्तार पी.बी. नंबर की गाड़ी ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार  देर शाम सुमेर नाथ (70), निखिल (19) व संदीप (26) निवासी डोहब तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा दुकान के बाहर खड़े थे, तभी सामने से तेज रफ्तार से पी.बी. नम्बर गाड़ी चालक उन्हें टक्कर मार कर फरार हो गया। स्थानीय लोग उन्हें तुरंत शाहपुर अस्पताल ले आए। जिस दुकान के बाहर ये खड़े थे वह सुमेर की दुकान है तथा निखिल उसका बेटा है। शाहपुर में प्राथमिक उपचार के बाद सुमेर व निखिल दोनों को टांडा भेज दिया है। स्थानीय पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है। पुलिस ने धारा 279 ए., 337 व मोटरसाइकिल की धारा-187 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!