अनुराग ठाकुर ने ऊना में किया तूफानी प्रचार, राहुल गांधी पर की सवालों की बौछार

Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2024 12:58 PM

union minister anurag thakur

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के गृह विधानसभा क्षेत्र ऊना में ताबतोड़ नुक्कड़ सभाएं करते हुए अपना चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक और भाजपा के...

ऊना (अमित): केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के गृह विधानसभा क्षेत्र ऊना में ताबतोड़ नुक्कड़ सभाएं करते हुए अपना चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी मौजूद रहे। विभिन्न नुक्कड़ सभाओं में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का जोरदार नारेबाजी करते हुए स्वागत किया। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तहत हुए पहले 6 चरणों में देश की जनता ने दिल खोलकर नरेंद्र मोदी का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि पहले 6 चरणों के बाद भारतीय जनता पार्टी साढे़ 300 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है और सातवें चरण में यह आंकड़ा 400 के पार जाएगा।
PunjabKesari

वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी पर भी अनुराग ठाकुर ने सवालों की बौछार की। उन्होंने कहा कि जिस देवभूमि में राहुल गांधी प्रचार करने के लिए पहुंचे हैं वह वीर भूमि के नाम से भी प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पहली बार भारतीय शहीदों के शव उनके घरों तक पहुंचे और इसके साथ ही शहीदों के परिवारों को भी उचित मान-सम्मान देकर उनके जीवन यापन का सशक्त माध्यम उन्हें प्रदान किया लेकिन राहुल गांधी बताएं कि उन्होंने हमेशा सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल क्यों खड़ा किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने सेना को मजबूत करने का काम किया लेकिन कांग्रेस ने कभी भी सेना की मजबूती के लिए आधुनिक हथियार तक खरीद कर नहीं दिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देशभर के सभी भ्रष्टाचारियों को एक मंच पर लाकर देश की जनता को ठगने का प्रयास किया है। इनमें से आधे जेल में हैं और आधे बेल पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को बताएं कि भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वाली गैंग के लोगों को कांग्रेस में शामिल करके वह क्या साबित करना चाहते हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!