जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, 2 महिलाएं की रैस्क्यू

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Feb, 2024 04:48 PM

una prostitution 2 women rescue

पुलिस थाना सदर की टीम ने बसोली में एक टी-स्टाल की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले से पर्दा उठाने के लिए फर्जी ग्राहक भेजे जिन्हें महिलाएंं उपलब्ध करवाई गईं।

ऊना (विशाल): पुलिस थाना सदर की टीम ने बसोली में एक टी-स्टाल की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले से पर्दा उठाने के लिए फर्जी ग्राहक भेजे जिन्हें महिलाएंं उपलब्ध करवाई गईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश निवासी 2 महिलाओं को रैस्क्यू किया है, जबकि धंधा चलाने की आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को सूृचना मिली कि पीरनिगाह के पास एक टी स्टाल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा होता है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और उत्तर प्रदेश निवासी 2 महिलाओं को रैस्क्यू किया गया। एस.पी. राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!