Una: नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने पर मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Dec, 2025 05:43 PM

una job fraud case registered

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ट्रैवल एजैंट फर्म पर धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

ऊना (विशाल): विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ट्रैवल एजैंट फर्म पर धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। एसपी अमित यादव ने बताया कि पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत जगजीत सिंह निवासी हरोली की शिकायत पर यशु दीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने स्लोवाकिया और बुल्गारिया में नौकरी प्रदान करने के बहाने अम्ब रोड पर पैट्रोल पम्प के सामने स्थित टूर एंड ट्रेवेल्स दफ्तर के माध्यम से लोगों को धोखा दिया है, जोकि एमिग्रेशन एक्ट 1983 के तहत पंजीकृत नहीं है। एसपी ने बताया कि इस संदर्भ में इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!