Edited By Swati Sharma, Updated: 31 Mar, 2026 06:43 PM

Mandi News : नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत मंडी पुलिस ने औट गेट के पास एक सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वाहन की तलाशी के दौरान 415 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े...
Mandi News : नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत मंडी पुलिस ने औट गेट के पास एक सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वाहन की तलाशी के दौरान 415 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले हैं।
नाकेबंदी के दौरान हुई कार्रवाई
यह सफलता एएसआई (ASI) राजन कुमार के नेतृत्व वाली टीम को मिली, जिसमें कांस्टेबल राकेश कुमार, मोहम्मद शफी और एचएचजी ज्ञान चंद शामिल थे। दरअसल, पुलिस टीम ने औट गेट पर वाहनों की नियमित चेकिंग के लिए नाका लगाया था। इसी दौरान एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसके भीतर रखे एक कैरी बैग से 415 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (33), निवासी प्रताप नगर, जिला संगरूर (पंजाब) और अमृत पाल सिंह (28), निवासी संत नगर, महालन रोड, संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है।
कानूनी कार्रवाई और जांच
पुलिस अधीक्षक (SP) मंडी, विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20 और 29 के तहत एफआईआर (30/2026) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा, "पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका मुख्य सप्लायर कौन है।"
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें