रिज मैदान पर दो मंत्रियों ने ली संस्कृत में शपथ

Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Dec, 2017 02:35 PM

two ministers took oath on the ridge grounds in sanskrit

रिज मैदान पर भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जयराम सरकार ने अपने कैबिनेट में 11 मंत्रियों को शामिल किया। इसमें खास बात यह रही कि दो मंत्रियों ने संस्कृत में शपथ ली है। इसमें शिमला से विधायक सुरेश भारद्वाज व मनाली से विधायक गोविंद सिंह ने संस्कृत...

शिमला : रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जयराम सरकार ने अपने कैबिनेट में 11 मंत्रियों को शामिल किया। इसमें खास बात यह रही कि दो मंत्रियों ने संस्कृत में शपथ ली है। जिसमें शिमला से विधायक सुरेश भारद्वाज व मनाली से विधायक गोविंद सिंह ने संस्कृत में शपथ ली है। इसमें पहले सुरेश भारद्वाज ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की और बाद में गोविंद सिंह ने बारी आने पर संस्कृत में शपथ ग्रहण की। जैसे ही सुरेश भारद्वाज ने शपथ ग्रहण की उनके नाम के नारे रिज मैदान पर गूंजना शुरू हो गए। 

सुरेश भारद्वाज रह चुके हैं भाजपा अध्यक्ष
शिमला शहरी सीट से 65 वर्षीय सुरेश भारद्धाज बीएससी व ला ग्रेजुएट हैं। छात्र काल में एबीवीपी से जुड़े रहे। बाद में राजनीति का रुख किया। वर्ष1982 में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2003 से लेकर 2006 तक फिर भाजपा की कमान संभाली। वर्ष 1990 में पहली बार विधायक चुने गए। 2007 में फिर विधायक बने। 2012 में भी चुनाव जीता। राज्यसभा सासंद भी रहे हैं। इस बार भी जीते हैं। इस बार उन्हें विधानसभा स्पीकर बनाए जाने की भी चर्चा है। 

वर्ष 2012 में भ्भी गोविंद सिंह ने की थी जीत दर्ज
इसके अलावा गोविंद ठाकुुर को मंत्री बनाया गया है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों में गोविंद सिंह ठाकुुर ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 17,645 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के भुवनेश्वर को करारी शिकस्त मिली थी। उन्हें मात्र 14,447 वोट मिल सके थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!