दर्दनाक हादसा : आईसक्रीम लेने गई 6 साल की मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला

Edited By Vijay, Updated: 18 Jun, 2019 03:52 PM

tractor aconite the 6 year old girl

पांवटा साहिब के सूरजपुर में एक 6 वर्षीय बच्ची की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सूरजपुर मालवा कॉटन के पास 6 वर्षीय सौम्य आईसक्रीम लेने के लिए निकली थी कि तभी वह एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। बच्ची को गंभीर हालत में सिविल...

पांवटा साहिब (ब्यूरो): पांवटा साहिब के सूरजपुर में एक 6 वर्षीय बच्ची की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सूरजपुर मालवा कॉटन के पास 6 वर्षीय सौम्य आईसक्रीम लेने के लिए निकली थी कि तभी वह एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
PunjabKesari, Tractor Image

बच्ची की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गई मां

उधर, सिविल अस्पताल में सौम्य की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां बेहोश हो गई है। बता दें कि मृतक बच्ची के पिता बंगाल के रहने वाले हैं और इस वक्त लेबर लेने के लिए बंगाल गए हुए हैं, जिन्हें सूचना दे दी गई है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. पांवटा साहिब ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!