ब्यास नदी के किनारे फोटोग्राफी करना पड़ा महंगा, जानिए क्या हुआ सैलानी का हाल (Video)

Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2019 01:55 PM

ब्यास नदी के किनारे दोस्तों संग मौज-मस्ती करना एक पर्यटक को उस समय महंगा पड़ गया, जब वह पत्थर से फिसल कर ब्यास नदी में जा गिरा। हालांकि स्थानीय लोगों व मनाली पुलिस के सहयोग से सैलानी को रैस्क्यू कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

मनाली (सोनू): ब्यास नदी के किनारे दोस्तों संग मौज-मस्ती करना एक पर्यटक को उस समय महंगा पड़ गया, जब वह पत्थर से फिसल कर ब्यास नदी में जा गिरा। हालांकि स्थानीय लोगों व मनाली पुलिस के सहयोग से सैलानी को रैस्क्यू कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

पत्थर पर बैठकर खिंचवा रहा था फोटो

जानकारी के अनुसार रेवाड़ी से अपने दोस्तों संग मनाली घूमने आया पर्यटक ललित यादव (25) मंगलवार शाम वन विहार में घूम रहा था। इस दौरान वह ब्यास नदी के किनारे जा पहुंचा और वहां एक पत्थर पर बैठकर फोटो खिंचवाने लगा। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह ब्यास नदी में जा गिरा। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने जब युवक को नदी में बहता देखा तो उन्होंने युवक को बचाने की कोशिश शुरू कर दी।

पुलिस व दमकल विभाग के कर्मियों ने किया रैस्क्यू

इसी बीच पुलिस को भी घटना की सूचना मिली और वह दमकल विभाग के कर्मियों के साथ युवक को बचाने के लिए घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस जवानों व दमकल विभाग के कर्मियों ने उक्त पर्यटक को रैस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला।

ब्यास नदी के किनारे न जाएं सैलानी : एस.पी.

उधर, एस.पी. कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि नदी में गिरे पर्यटक को पुलिस टीम ने रैस्क्यू कर लिया है। उन्होंने सैलानियों से आग्रह किया कि इन दिनों ब्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, ऐसे में वे नदी के किनारे न जाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!