मंडी के कमांद में पर्यटकों की गुंडागर्दी, पास को लेकर पीट डाला युवक, 4 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 21 Jul, 2021 10:45 PM

tourist beating the youth

गर्मियों में हिमाचल की शांत वादियों में घूमने आए पंजाब के पर्यटकों ने एक बार फिर मेहमान बनकर गुंडागर्दी कर डाली है। गत रात्रि मंडी जिले के अंतर्गत पुलिस चौकी कमांद से 300 मीटर दूर 4 पर्यटकों ने एक स्थानीय युवक के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर...

मंडी/पधर (अनिल/ब्यूरो): गर्मियों में हिमाचल की शांत वादियों में घूमने आए पंजाब के पर्यटकों ने एक बार फिर मेहमान बनकर गुंडागर्दी कर डाली है। गत रात्रि मंडी जिले के अंतर्गत पुलिस चौकी कमांद से 300 मीटर दूर 4 पर्यटकों ने एक स्थानीय युवक के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि इन 4 पर्यटकों में से 2 हमीरपुर और 2 पंजाब के रहने वाले हैं।

पुलिस को दिए बयान में नांडी निवासी भास्कर शर्मा ने बताया कि कमांद सड़क पर मनाली से लौट रहे 4 युवकों ने पास देने को लेकर बहस शुरू कर दी और गाली-गलौच कर उसे पीटना शुरू कर दिया और उसकी गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गए। भास्कर ने तत्काल कमांद पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने उक्त चारों को कुछ ही दूरी पकड़ लिया। पधर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मारपीट करने वाले चारों पर्यटकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!