45 जगहों पर मनाया गया टीका उत्सव

Edited By prashant sharma, Updated: 12 Apr, 2021 10:41 AM

tika utsav celebrated in 45 places

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर टीकाकरण में तेजी लाने के लिए पूरे भारत वर्ष के साथ जिला कांगड़ा में रविवार से टीकाकरण का उत्सव मनाया जा रहा है। विभाग द्वारा शुरुआत में 45 जगहों पर टीकाकरण कर उत्सव मनाया गया।

कांगड़ा (अविनाश) : कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर टीकाकरण में तेजी लाने के लिए पूरे भारत वर्ष के साथ जिला कांगड़ा में रविवार से टीकाकरण का उत्सव मनाया जा रहा है। विभाग द्वारा शुरुआत में 45 जगहों पर टीकाकरण कर उत्सव मनाया गया। इसमें सोमवार से 100 से अधिक स्थानों पर टीकाकरण कर उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान पी.एस.सी. बगली व पी.एच.सी. दाड़ी में भी टीकाकरण उत्सव मनाया गया। इसमें लोगों को ख़ुद भी कोरोना का टीका लगाने, दूसरो को भी टीका लगाने व कोरोना के प्रति जागरूक रहने की भी अपील की गई।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कोरोना वायरस से बिगड़ती स्थिति को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पी.एम. मोदी ने टीकाकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाने की बात कही। कोरोना वायरस के खिलाफ  देश में टीकाकरण तेजी से चल रहा है। अब तक 10 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि रविवार को शुरूआत में 45 स्थानों पर टीकाकरण कर मनाया गया। सोमवार से 100 से अधिक स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। सरकार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण अभियान में 45 वर्ष से अधिक के सभी नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कल तक 1,82,000 लोगों को टीकाकरण की एक डोज दी जा चुकी है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!