परवाणु सेब मंडी में कारोबार शुरू, पहले दिन 800 से 1700 रुपए प्रति पेटी बिका टाइडमैन सेब

Edited By Vijay, Updated: 01 Jul, 2022 09:20 PM

tideman sold for rs 1700 per box on first day in parwanoo apple market

परवाणु के निकटवर्ती देहली में स्थित सेब मंडी में शुक्रवार को सेब का व्यापार शुरू हो गया। सीजन के पहले दिन लगभग 7000 पेटी सेब मंडी में पहुंचा। अभी टाइडमैन क्वॉलिटी का सेब मंडी में पहुंचा है जोकि 800 से 1700 रुपए प्रति पेटी बिका। शुरुआती चरण में यह...

परवाणु (विकास): परवाणु के निकटवर्ती देहली में स्थित सेब मंडी में शुक्रवार को सेब का व्यापार शुरू हो गया। सीजन के पहले दिन लगभग 7000 पेटी सेब मंडी में पहुंचा। अभी टाइडमैन क्वॉलिटी का सेब मंडी में पहुंचा है जोकि 800 से 1700 रुपए प्रति पेटी बिका। शुरुआती चरण में यह अच्छी कीमत मानी जा रही है। इसके अलावा बब्बूगोसा भी लगभग 2400 रुपए प्रति पेटी बिका। गौरतलब है कि आमतौर पर वीरान रहने वाली सेब मंडी परवाणु में शुक्रवार से फिर रौनक लौट आई है। मंडी में अधिकतर आढ़तियों ने शुक्रवार से कामकाज शुरू कर दिया। आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव रंजन ने बताया कि यूं तो सीजन के पहले दिन की शुरुआत बढ़िया रही है लेकिन अभी भी मंडी में सुविधाओं की कमी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आढ़ती एसोसिएशन द्वारा एपीएमसी अधिकारियों से बात की जाएगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!