BSL जलाशय से गला सड़ा शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Simpy Khanna, Updated: 10 Jan, 2020 02:24 PM

throat carcass recovered from bsl

सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय से शव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा घटनाक्रम में बीएसएल जलाशय के बी-पॉइंट के समीप से पुलिस ने एक शव बरामद किया है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले जांच शुरू कर

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय से शव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा घटनाक्रम में बीएसएल जलाशय के बी-पॉइंट के समीप से पुलिस ने एक शव बरामद किया है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सुंदरनगर पुलिस को सुचना मिली कि बीएसएल जलाशय में बी-पॉइंट के समीप एक शव पड़ा है जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच बीबीएमबी कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकाला तो देखा कि शव बहुत पुराना है और पूरी तरह से गल-सड़ चूका है।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने बीएसएल जलाशय से गला सड़ा शव बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोट आने के बाद खुलासा होगा कि शव किसका है और कितना पुराना है। मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!