Kangra: निर्माणाधीन फोरलेन पर खड़ी कार में चिट्टे सहित धरे 3 युवक

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Dec, 2025 04:11 PM

three youths were apprehended in a car parked on the under construction four lan

बीती रात नगरोटा बगवां पुलिस ने गश्त के दौरान चाहड़ी में निर्माणाधीन फोरलेन पर खड़ी एक लाल रंग की हौंडा सिटी कार से 7.11 ग्राम चिट्टा बरामद कर कार को कब्जे में लेकर कार सवार 3 युवकों को हिरासत में लिया है।

नगरोटा बगवां (बिशन): बीती रात नगरोटा बगवां पुलिस ने गश्त के दौरान चाहड़ी में निर्माणाधीन फोरलेन पर खड़ी एक लाल रंग की हौंडा सिटी कार से 7.11 ग्राम चिट्टा बरामद कर कार को कब्जे में लेकर कार सवार 3 युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपी युवकों की पहचान कार चालक अगम कुमार उम्र 23 साल, निवासी बीरता कांगड़ा, अभिषेक पठानिया उम्र 25 साल निवासी मटौर, कांगड़ा तथा अजय चौधरी उम्र 29 साल निवासी पासू, धर्मशाला के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन आरम्भ कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी कागड़ा अंकित शर्मा ने की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!