यहां चोरों के हौसले बुलंद, 5 घरों में सेंध लगाकर लाखों के गहनों और नकदी पर किया हाथ साफ

Edited By Vijay, Updated: 28 Jun, 2024 04:55 PM

theft in 5 house

पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नांडी और कांढी में चोर गिरोह ने 5 घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के गहनों पर नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

गोहर (ख्यालीराम): पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नांडी और कांढी में चोर गिरोह ने 5 घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के गहनों पर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदातों की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तथा जानकारी जुटाई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार चोर गिरोह ने वीरवार की रात उस समय वारदात को अंजाम दिया जब बारिश हो रही थी। चोरों ने कांढी पंचायत के दारण सेरी गांव के लक्ष्मीकांत के घर निशाना बनाकर 65 हजार की नकदी और सोने के 3 जोड़ी कांटे, झूमर, चाक, मंगलसूत्र, 3 अंगूठियां, टीक, सोने का हार और चांदी की पायलों पर हाथ साफ किया। इसके बाद चोरों ने करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित बलबीर सिंह निवासी कांढी काफली के घर को निशाना बनाया, जहां से 30 हजार की नकदी, चाक, झूमर, मंगलसूत्र व अन्य गहने चुरा लिए। 

चोर इसी रात ग्राम पंचायत नांडी के पटोली गांव निवासी शेखर के घर में सेंध लगाकर 30 हजार की नकदी ले उड़े। इसके अलावा ठाकुरू राम के घर से 6 हजार की नकदी, सोने की मलोरी, अंगूठी और अन्य आभूषण ले गए हैं। चोरी की इन वारादतों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। एसडीपीओ मुख्यालय मंडी देव राज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए लोगों से जानकारी जुटाई जा रही हैख् साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!